रायपुर। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व डिप्टी जनरल मैनेजर यशवंत कुमार शुक्ला का 29 जून 2026 को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर है।
यशवंत कुमार शुक्ला, डॉ. नंद कुमार शुक्ला के ज्येष्ठ भ्राता तथा नलिन शुक्ला और नम्रता तिवारी के पूज्य पिताजी थे। बैंकिंग क्षेत्र में उनकी सेवाओं और सौम्य व्यक्तित्व के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
परिवार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा मंगलवार, 30 जून 2026 को दोपहर 12 बजे उनके निज निवास, मकान नंबर-280, सुंदर नगर से महादेव श्मशान घाट के लिए प्रस्थान करेगी।
शोकाकुल परिवार में डॉ. नंद कुमार शुक्ला, नलिन शुक्ला, कुणाल शुक्ला, विवेक शुक्ला, नचिकेत शुक्ला, नव्य शुक्ला एवं समस्त महुदा परिवार शामिल हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।

