BREAKING देश दुनिया वॉच

IndiGo Flight Emergency Landing: हवा में फंसे विमान के पहिए! IndiGo की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी

Share this

IndiGo Flight Emergency Landing: Wheels of the plane stuck in the air! Technical malfunction in IndiGo flight

पुणे। गुवाहाटी जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट 6E 0623 में आज रविवार सुबह तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद पुणे एयरपोर्ट पर ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित कर दी गई।

पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को बताया कि टेक-ऑफ के बाद विमान का लैंडिंग गियर (पहियों वाला हिस्सा) अंदर नहीं गया और बाहर ही रह गया। इंडिगो की इस फ्लाइट में यात्री और क्रू मेंबर समेत कुल 192 लोग सवार थे। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही उन्होंने ATC, इंडिगो और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ तालमेल बिठाया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *