BREAKING CG NEWS

गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध विकास सरकार की प्राथमिकता: उपमुख्यमंत्री अरुण साव

Share this

रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद से प्रदेश में अधोसंरचना और विकास कार्यों को तेजी से धरातल पर उतारा जा रहा है। लोक निर्माण विभाग (PWD) और नगर निगमों के माध्यम से जहां एक ओर नई सड़कों का निर्माण किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर वर्षों से जर्जर और खस्ताहाल हो चुकी सड़कों, पुल और पुलियों का जीर्णोद्धार भी प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य आम जनता को सुगम और सुरक्षित आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है।

 

प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने विभागीय कार्यों को लेकर स्पष्ट किया कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल कोरी घोषणाएं करना नहीं, बल्कि उन्हें तय समय-सीमा में धरातल पर उतारना है। उन्होंने बताया कि सभी विकास कार्यों की लगातार उच्च स्तर पर समीक्षा की जा रही है और संबंधित अधिकारियों व विभागों को निर्धारित समय के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

 

मंत्री श्री साव ने सरकार की मंशा स्पष्ट करते हुए कहा कि हम इसी सोच के साथ काम कर रहे हैं कि जिन विकास कार्यों की घोषणा कर उनका भूमिपूजन किया जाए, उनका लोकार्पण भी भाजपा सरकार के इसी कार्यकाल में संपन्न हो। प्रदेश में इसी विजन के साथ तेज गति से विकास कार्य कराए जा रहे हैं, ताकि आम जनता को बिना किसी देरी के इनका सीधा लाभ मिल सके।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *