BREAKING CG NEWS

HC On BAMS Admission : BAMS की 100 सीटों पर एडमिशन का रास्ता खुला! हाईकोर्ट ने पलटा NCISM का फैसला

Share this

HC On BAMS Admission: The path is open for admission to 100 seats in BAMS! High Court overturns NCISM’s decision

बिलासपुर। दुर्ग स्थित भारती आयुर्वेद कॉलेज को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने कॉलेज की BAMS पाठ्यक्रम की 100 सीटों पर प्रवेश रोकने संबंधी आदेश को रद्द कर दिया है। इस फैसले के बाद शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए इन सभी सीटों पर दाखिले का रास्ता साफ हो गया है।

मामले में नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन (NCISM) ने कॉलेज को प्रवेश की अनुमति नहीं दी थी। इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। सुनवाई के बाद अदालत ने NCISM के प्रवेश अनुमति नहीं देने के फैसले को पलट दिया और कॉलेज को काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल करने का निर्देश दिया।

हाईकोर्ट ने निर्देश दिया है कि कॉलेज को 25 नवंबर से शुरू होने वाली स्ट्रे वैकेंसी काउंसलिंग में शामिल किया जाए। इसके साथ ही 2026-27 सत्र की 100 BAMS सीटों पर प्रवेश का अवसर मिल सकेगा। दाखिले के लिए समय भी सीमित है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, प्रवेश की अंतिम तारीख 30 नवंबर निर्धारित है। ऐसे में 25 नवंबर से शुरू होने वाली काउंसलिंग के जरिए सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *