Vaibhav Suryavanshi’s historic explosion in the world of cricket! Double century in 52 balls
नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर इंडिया-ए ने यूएई को सात विकेट से हराकर एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। यूएई के खिलाफ वैभव ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और 16 गेंदों पर ही फिफ्टी जड़ दी। इसके बाद उन्होंने 28 गेंदों पर शतक पूरा किया, जो लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक है। वैभव ने 52 गेंदों पर दोरा शतक पूरा किया, जो लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक है।
सूर्यवंशी नेपाल और फिर पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे थे लेकिन यूएई के खिलाफ उन्होंने तबाही मचा दी। यूएई ने टीम इंडिया को जीत के लिए 250 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे भारतीय टीम ने 14.2 ओवरों में अपने नाम कर लिया और इसी के साथ सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
यूएई ने बनाए 249 रन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई की टीम ने आठ विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए। यूएई के लिए हरप्रीत सिंह भाटिया ने कमाल की बैटिंग की और शतक लगाया। उन्होंने 144 गेंदों पर 130 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और चार छक्के निकले। टीम इंडिया के लिए अरशद खान ने कमाल की गेंदबाजी की और चार विकेट अपने नाम किए। अरशद की कमाल की गेंदबाजी के दम पर ही भारत-ए ने यूएई को 249 रनों पर रोक दिया।
वैभव सूर्यवंशी की रिकॉर्डतोड़ पारी
250 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ शुरुआत की। वैभव ने पहले ओवर में ही अपने इरादे स्पष्ट कर दिए थे और तीन छक्के जड़ दिए। उन्होंने एक छोर से आक्रमण जारी रखा और 16 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की। इसके बाद उन्होंने 28 गेंदों पर शतक ठोक दिया और फिर 52 गेंदों पर दोहरा शतक ठोका। वैभव इसी के साथ लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

