BREAKING CG NEWS

DEEPAK TANDON NEWS: 6 महीने से बंद होटल में मिला संदिग्ध सामान! दीपक टंडन के कनेक्शन खंगाल रही पुलिस

Share this

DEEPAK TANDON NEWS: Suspicious items found in a hotel closed for 6 months! Police investigating Deepak Tandon’s connections

रायपुर: रायपुर में कारोबारी दीपक टंडन की पुलिस रिमांड दो दिन के लिए बढ़ा दी गई है। सोमवार को रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया था। जांच के दौरान पुलिस दीपक को लेकर तेलीबांधा स्थित उसके होटल वेलकम श्री पहुंची। यहां तलाशी में शराब की बोतलें, कंडोम के पैकेट और सिगरेट के पैकेट मिले हैं।नक्शे देखें पुलिस के मुताबिक, होटल करीब 6 महीने से बंद था। इसके बावजूद कमरों में मिली इन चीजों के साथ होटल के अंदर संचालित स्पा से भी कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस अब ग्राहकों की डायरियों में दर्ज नामों, मोबाइल नंबरों और लेनदेन की जानकारी खंगाल रही है। इससे यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन शामिल था और ठगी की रकम किन लोगों तक पहुंची।

तेलीबांधा थाने में दर्ज 5 एफआईआर की जांच के सिलसिले में पुलिस दीपक टंडन को लेकर होटल पहुंची थी। इस दौरान होटल के अंदर संचालित स्पा की तलाशी ली गई। यहां से शराब की बोतलें, सिगरेट, ग्राहकों की डायरी, मोबाइल नंबर और दूसरे दस्तावेज जब्त किए गए हैं। स्पा का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दीपक टंडन नजर आ रहा है। जांच के दौरान यह आशंका भी सामने आई है कि होटल में लोगों को ठहराने के बाद उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बनाए जाते थे। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जब्त दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।

पुलिस की पूछताछ में दीपक टंडन पर करीब 35 से 40 लोगों से ठगी करने का संदेह सामने आया है। इनमें आम लोगों के अलावा कारोबारी, नेता और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी भी शामिल बताए जा रहे हैं। आरोप है कि दीपक खुद को मुख्यमंत्री, मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों का करीबी बताकर लोगों को अपने प्रभाव में लेता था। इसके लिए वह बड़े नेताओं के साथ खिंचवाई गई तस्वीरों का इस्तेमाल करता था। राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को मनचाही पोस्टिंग और ट्रांसफर दिलाने का भरोसा देकर उनसे रकम लेने की शिकायतें भी सामने आई हैं।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *