BREAKING CG NEWS

SONIA GANDHI LEGAL NOTICE: सोनिया गांधी की किताब पर मचा बवाल! वीर सावरकर के परिवार ने भेजा लीगल नोटिस

Share this

वीर सावरकर को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच राजनीतिक विवाद एक बार फिर चर्चा में है। सोनिया गांधी ने आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ में वीर सावरकर को लेकर विवादित दावा किया है। इसपर स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के परिवार ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ कानूनी कदम उठाया है। वीर सावरकर के परिवार ने सोनिया गांधी को कानूनी नोटिस भेजा है।

सावरकर के पौत्र के बेटे (पैतृक प्रपौत्र) सत्यकी सावरकर ने सोनिया गांधी को कानूनी नोटिस भेजकर उनके संस्मरण  में सावरकर के बारे में लिखी गई दो टिप्पणियों पर आपत्ति जताई है।

SONIA GANDHI ON EMERGENCY: सोनिया गांधी का बड़ा बयान! इंदिरा गांधी और संजय गांधी को लेकर कही बड़ी बात

उन्होंने आरोप लगाया है कि किताब में सावरकर की भूमिका और विचारधारा को गलत तरीके से पेश किया गया है। नोटिस में 15 दिनों के भीतर बिना शर्त माफी मांगने और गलत तथ्यों को सुधारने की मांग की गई है। ऐसा नहीं होने पर सक्षम अदालत या प्राधिकरण में कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *