BREAKING CG NEWS

SHEIKH HASINA RETURN: शेख हसीना ने तय की बांग्लादेश वापसी की तारीख!

Share this

SHEIKH HASINA RETURN: Sheikh Hasina has set a date for her return to Bangladesh!

नई दिल्ली। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पिछले दो साल से अधिक समय से भारत में निर्वासित जीवन बिता रही हैं। वह 16 दिसंबर को बांग्लादेश के ‘विजय दिवस’ पर ढाका लौटने की तैयारी में हैं। यह जानकारी उनके प्रवक्ता ने मंगलवार को दी।

दरअसल, यह पहली बार है जब हसीना ने अपनी वापसी के लिए कोई निश्चित तारीख तय की है। इससे बांग्लादेश में राजनीतिक और कानूनी तनाव बढ़ सकता है, जहां उनकी पार्टी पर प्रतिबंध लगा हुआ है। साथ ही, इस महीने की शुरुआत में जब उन्होंने नया पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज मांगे, तब से वहां हिंसा भी बढ़ गई है।

अपने खिलाफ हुए हिंसक विद्रोह के बाद दिल्ली भागने के कुछ महीनों बाद उनके दस्तावेज रद कर दिए गए थे। अब हसीना ने इन दस्तावेजों को फिर से हासिल करने की कोशिश करने के साथ-साथ, बांग्लादेश सरकार से यह भी आग्रह किया है कि वे उनकी वापसी के लिए देश की सरकारी एयरलाइन ‘बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस’ की व्यवस्था करें।

Share this
One thought on “SHEIKH HASINA RETURN: शेख हसीना ने तय की बांग्लादेश वापसी की तारीख!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *