SHEIKH HASINA NEWS: Violence flares up again in Bangladesh ahead of SHEIKH Hasina’s return! Lockdown announced
ढाका। बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना की स्वदेश वापसी के एलान के बाद देश में एक बार फिर राजनीतिक तनाव और हिंसा भड़क उठी है। हसीना की पार्टी अवामी लीग ने पार्टी पर लगे प्रतिबंध हटाने और राजनीतिक बंदियों की रिहाई समेत कई मांगों को लेकर 27 और 28 नवंबर को पूरे देश में ‘फुल लॉकडाउन’ का एलान किया है।
दरअसल, अवामी लीग के प्रवक्ता प्रवक्ता सैयद मुजम्मिल अली ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया की शेख हसीना 16 दिसंबर को बांग्लादेश में 1971 के मुक्ति संग्राम की जीत की वर्षगांठ के अवसर पर बांग्लादेश लौटेंगी। इस खबर के बाद बांग्लादेश में तनाव और बढ़ गया है।
शेख हसीना के गृह जिले में तोड़फोड़
हसीना के गृह जिले गोपालगंज समेत कई इलाकों में हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं। वहीं अवामी लीग अपने नेताओं के खिलाफ कार्रवाई, राजनीतिक प्रतिबंधों और मौजूदा हालात को लेकर सरकार के विरोध में आंदोलन कर रही है। अवामी लीग के कार्यकर्ताओं पर मंगलवार को शेख हसीना के गृह जिले में हमला किया गया। वहीं, गोपालगंज में 12 दुकानों में मंगलवार को तोड़फोड़ की गई।
SHEIKH HASINA RETURN: शेख हसीना ने तय की बांग्लादेश वापसी की तारीख!
अवामी लीग ने किया लॉकडाउन का एलान
शेख हसीना की वापसी के एलान के बाद उनकी पार्टी अवामी लीग ने बांग्लादेश में 27 और 28 नवंबर को लॉकडाउन एलान करते हुए तारिक रहमान सरकार से 8 मांगे रखी है। इससे बांग्लादेश में तनाव और अधिक बढ़ने की आशंका है।
क्या है शेख हसीना की पार्टी की प्रमुख मांग?
- शेख हसीना और उनके पार्टी नेताओं के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लिया जाए और राजनीतिक रूप से प्रेरित फैसलों को रद किया जाए।
- अवामी लीग पर लगे प्रतिबंध को हटाया जाए और पार्टी को राजनीतिक गतिविधियां करने की अनुमति दी जाए।
- अवामी लीग के जेल में बंद नेताओं को रिहा किया जाए और उन पर लगे मुकदमों को हटाया जाए।
- बांग्लादेश में बढ़ रही महंगाई को कंट्रोल किया जाए और बिजली, गैस, पानी, ईंधन, खाद जैसी जरुरतमंद चीजों की कीमतें कम की जाए।
- बेरोजगार श्रमिकों को रोजगार दिया जाए और बंद पड़े उद्योग-कारखानों को फिर से खोला जाए।
- नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। हत्या, बलात्कार, जबरन वसूली, लूटपाट और अवैध कब्जे को रोका जाए। महिलाओं और अल्पसंख्यकों की रक्षा की जाए।
- सैन्य-नागरिक अधिकारियों और पत्रकारों के खिलफा लगाए गए झूठे मुकदमों को वापस किया जाए और प्रेस की स्वतंत्रता सुनिश्चित की जाए।
- उग्रवाद और आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की जाए और जेल से रिहा किए गए आतंकियों और उग्रवादियों को गिरफ्तार किया जाए।

