BREAKING CG NEWS

चाय पर चर्चा: शराब बेचेगी सरकार, स्कूल चलाएंगे निजी कारोबारी… वाह रे व्यवस्था, उल्टी बहने लगी गंगा!

Share this

Discussion over tea: Government to sell alcohol, private businessmen to run schools… Wow, what a system, the Ganges has started flowing backwards!

छत्तीसगढ़ में इन दिनों सरकार की प्राथमिकताओं को लेकर बड़ी दिलचस्प चर्चा है। जिस सरकार की जिम्मेदारी बच्चों को शिक्षा देना है, वह सरकारी स्कूलों का संचालन निजी संस्थाओं को सौंपने की तैयारी कर रही है, वहीं शराब बेचने का कारोबार सरकार खुद संभाल रही है।

प्रदेश के 207 सरकारी स्कूलों को पीपीपी मॉडल के तहत निजी संस्थाओं को सौंपने के प्रस्ताव ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सरकारी जमीन, सरकारी भवन और जनता के टैक्स से तैयार संसाधन, लेकिन संचालन निजी हाथों में! यदि सरकारी नियंत्रण कमजोर हुआ तो फीस के नाम पर मनमानी वसूली को कौन रोकेगा? कहीं ऐसा न हो कि एक नंबर में फीस की रसीद मिले और दो नंबर में अन्य शुल्क के नाम पर अभिभावकों की जेब काटी जाए।

निजी स्कूलों में फीस, किताबें, यूनिफॉर्म और अन्य शुल्क को लेकर पहले से ही अभिभावकों की शिकायतें सामने आती रही हैं। ऐसे में सरकारी स्कूलों को निजी हाथों में सौंपना कितना उचित है

सरकार का काम शिक्षा देना है या शराब बेचना? शिक्षा सेवा है या मुनाफे का कारोबार?

सरकार भले ही इसे शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की पहल बताए, लेकिन सवाल यह है कि निजी संस्थाएं जिस सरकारी संसाधन से बेहतर शिक्षा दे सकती हैं, उसी संसाधन से सरकार स्वयं बेहतर शिक्षा क्यों नहीं दे सकती

कहीं ऐसा न हो कि गरीबों के बच्चों के लिए शिक्षा महंगी और शराब आसानी से उपलब्ध हो जाए।

चाय की चुस्कियों के बीच आज सबसे बड़ा सवाल यही है सरकार स्कूल संभालेगी या शराब की दुकान? आखिर प्रदेश की प्राथमिकता शिक्षा है या शराब से होने वाली कमाई

✍️ पत्रकार दीपक तिवारी जिला ब्यूरो जिला कबीरधाम दैनिक छत्तीसगढ़ वॉच

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *