CG WEATHER UPDATE: Chill to increase in Chhattisgarh! Temperature will drop by up to 4 degrees
रायपुर. नवंबर के अंत में मौसम में बदलाव का दौर जारी है. सुबह और रात को ठंड का अहसास हो रहा है. किसी इलाके में घना कोहरा छा रहा है. वहीं दिन के वक्त के गर्मी भी महसूस हो रही है. तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच ठंड का असर तेज होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में रात के दौरान ठिठुरन बढ़ने के संकेत दिए हैं. करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिर सकता है.
उत्तरी इलाकों में बढ़ेगा ठंड का असर
प्रदेश के सभी हिस्सों में ठंड का असर एक जैसा नहीं रहेगा. उत्तर छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है, जबकि मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में फिलहाल बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं. प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है. मौसम विभाग ने बारिश की कोई संभावना नहीं जताई है और न ही किसी तरह की चेतावनी जारी की है. अगले दो दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है.

