BREAKING CG NEWS

हॉस्टल में रहने से था परेशान, फिर उठाया खौफनाक कदम! बिरला स्कूल के 4 लोगों पर केस दर्ज

Share this

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल के हॉस्टल के दूसरी मंजिल से 9 वीं के छात्र ने कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की । गंभीर हालत में छात्र को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ले जाया गया है।

परिजनों की शिकायत पर गांधीनगर पुलिस ने  शिकायत के आधार पर स्कूल के असिस्टेंट डायरेक्टर सूरज कुमार, मार्केटिंग हेड उत्कर्ष किरण, वार्डन अवधेश शर्मा और एचआर कुणाल गोयल के खिलाफ 75 जेजे एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी के मुताबिक, यदि छात्र हॉस्टल में नहीं रहना चाहता था तो उसे परिजनों को सौंप देना चाहिए था। घटना 22 नवंबर की है। इस मामले में स्कूल प्रबंधन की गंभीर लापरवाही सामने आई है। आरोप है कि प्रबंधन ने छात्र की परेशानी की जानकारी न तो अभिभावकों को दी और न ही उसे समझाया, बल्कि मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र का रहने वाला छात्र बिरला ओपन माइंड स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ता है और स्कूल के ही हॉस्टल में रहता था। वह हॉस्टल में रहकर पढ़ाई नहीं करना चाहता था। कुछ दिन पहले वह हॉस्टल से भाग भी गया था, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी। प्रबंधन ने अपने स्तर पर छात्र को ढूंढकर वापस हॉस्टल में रख लिया और परिजनों से भी यह बात छिपाए रखी। आरोप है कि वापस लाने के बाद छात्र को बंधक की तरह रखा जाने लगा।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *