BREAKING CG NEWS

ज्यादा कमाई के लिए यात्रियों की जान जोखिम मे, ओवरलोड बस का वीडियो वायरल 

Share this

बिलासपुर: बिलासपुर में निजी बस संचालक द्वारा यात्रियों की जान से खिलवाड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसे देखकर आप भी सहम जायेंगे। ज्यादा कमाई के चक्कर मे यह गंभीर लापरवाही सामने आई है। बस मे क्षमता से ज्यादा सवारी बैठाकर यात्रियों की जान जोखिम में डाली जा रही है। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बस के अंदर जगह नहीं होने के बावजूद यात्रियों को बस की छत पर चढ़ा दिया तो कुछ पीछे लटककर सफर कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो तोरवा चौक से देवरीखुर्द मार्ग का है।

लोगों का आरोप है कि निजी बस संचालक रोजाना इसी तरह ओवरलोड सवारियां ढो रहे हैं, जिससे सफर के दौरान हादसे का खतरा बना रहता है। लेकिन परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। तेज गर्मी उपर से बस मे ठूंस ठूंस कर भरे यात्रियों का बुरा हाल है।वीडियो वायरल होने के बाद अब प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *