SSR VOTER LIST UPDATE: Voter lists will be updated in 17 states; names previously removed will also be re-added!
SSR VOTER LIST UPDATE: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले घोषणा की है कि उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh), उत्तराखंड (Uttarakhand), पंजाब (Punjab), मणिपुर (Manipur) और गोवा (Goa) सहित कुल 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) किया जाएगा।
इस अभियान के जरिए नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, गलत जानकारियों में सुधार करने और अपात्र प्रविष्टियों की पहचान करने का काम किया जाएगा।
आयोग ने बताया कि जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (SIR) चल रहा है या हाल ही में पूरा हुआ है, वहां SSR का कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा।
चुनाव आयोग ने संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए 1 जनवरी 2027 को इलिजिबिलिटी डेट निर्धारित की है।
इसका मतलब है कि जो नागरिक 1 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर लेंगे, वे अन्य पात्रता शर्तें पूरी करने पर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे।
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (BLO) निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतदाता विवरण का सत्यापन करेंगे।
इसमें नए पात्र मतदाताओं की पहचान, मौजूदा प्रविष्टियों की जांच और गलत जानकारी को सुधारने पर ध्यान दिया जाएगा।
इसके अलावा मृत मतदाताओं, स्थायी रूप से स्थानांतरित लोगों और एक से अधिक स्थानों पर दर्ज नामों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) संबंधित आवेदनों और आपत्तियों की जांच कर निर्धारित नियमों के अनुसार उनका निपटारा करेंगे। इसके बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
चुनाव आयोग के घोषित कार्यक्रम के अनुसार मसौदा मतदाता सूची 12 नवंबर 2026 को प्रकाशित होगी।
दावे और आपत्तियां 11 दिसंबर तक दर्ज कराई जा सकेंगी, जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा।

