BREAKING CG NEWS

CG BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ विधानसभा में दिनेश शर्मा का बढ़ा कार्यकाल, अगले 6 महीने तक संभालेंगे सचिव की जिम्मेदारी

Share this

CG BIG BREAKING: Dinesh Sharma’s tenure extended in Chhattisgarh Assembly, will handle the responsibility of secretary for the next 6 months

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा को छह महीने का सेवा विस्तार दिया गया है। इस फैसले के बाद वह फिलहाल अगले छह महीने तक अपने पद पर बने रहेंगे। प्रशासनिक सेवा में करीब चार दशक का अनुभव रखने वाले दिनेश शर्मा ने 2 नवंबर 2020 को विधानसभा सचिव का पदभार संभाला था।

दिनेश शर्मा का प्रशासनिक सफर वर्ष 1987 में शुरू हुआ था। सीधी भर्ती के जरिए उन्हें अविभाजित मध्य प्रदेश में द्वितीय श्रेणी राजपत्रित अधिकारी के रूप में नियुक्ति मिली थी। मध्य प्रदेश के विभाजन के बाद वर्ष 2000 में उनकी सेवाएं छत्तीसगढ़ विधानसभा को सौंप दी गईं। छत्तीसगढ़ विधानसभा में उन्होंने अवर सचिव, उप सचिव और अपर सचिव जैसे अलग-अलग पदों पर काम किया। इसके बाद 2 नवंबर 2020 को उन्हें विधानसभा सचिव की जिम्मेदारी दी गई।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *