BREAKING CG NEWS

CG POLITICAL NEWS: ‘बैलेट पेपर से भी हार चुके हैं’, कांग्रेस की मांग पर CM साय का तीखा तंज

Share this

CG POLITICAL NEWS: ‘They have lost even with ballot papers,’ CM Vishnudev Sai’s sharp jibe on Congress’s demand

रायपुर। कांग्रेस के निकाय चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से भी पिछले बार भी चुनाव हुआ, उसमें भी उनकी हार हुई थी. जब हारते हैं तो ईवीएम पर दोष मढ़ते हैं, और जब जीतते हैं, तब ईवीएम पर प्रश्न नहीं उठते हैं.

सरगुजा संभाग के दो दिवसीय प्रवास से लौटने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि कल कुंजारा में सोलर प्लांट का शुभारंभ किए हैं. यह प्रधानमंत्री ग्राम स्वराज अभियान के तहत बना है. छत्तीसगढ़ का पहला पंचायत है कुंजारा, जो साल में अठारह लाख रुपये से ज्यादा का सौर ऊर्जा बेचेगा. इससे पंचायत को हर महीने सवा लाख से डेढ़ लाख आमदनी होगी.

 

वहीं संसद सत्र में लाए जाने वाले परिसीमन बिल के संबंध में स्टालिन से राहुल गांधी की मुलाकात पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि इससे फायदा होगा, परिसीमन होगा, सीटें बढ़ेंगी. ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रतिनिधित्व का अवसर मिलेगा. उससे कहीं न कहीं देश का भला ही होगा. हर अच्छा काम में विरोध करना इनकी नियति बन गई है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *