BREAKING देश दुनिया वॉच

Forest Guard Exam Postponed: फिर टली भर्ती परीक्षा! वनरक्षक के 1,484 पदों के लिए अब नई तारीख का इंतजार

Share this

Forest Guard Exam Postponed: Recruitment exam postponed again! Now waiting for a new date for 1,484 Forest Guard posts

रायपुर। छत्तीसगढ़ में वनरक्षक (फॉरेस्ट गार्ड) भर्ती की तैयारी में जुटे हजारों युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। आगामी 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली वनरक्षक भर्ती के दूसरे चरण की लिखित परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है, लेकिन परीक्षा की नई तिथि को लेकर अभी कोई घोषणा नहीं की गई है।

वन विभाग के पत्र के बाद लिया गया निर्णय

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वनबल प्रमुख की तरफ से भेजे गए पत्र के आधार पर कर्मचारी चयन मंडल ने परीक्षा टालने का यह कदम उठाया है। हालांकि, प्रशासन की ओर से परीक्षा स्थगित करने के पीछे किसी ठोस कारण का खुलासा नहीं किया गया है। इस आदेश के बाद अब 13 दिसंबर को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लिखित परीक्षा नहीं होगी।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *