BREAKING CG NEWS

ACCIDENT NEWS: तेज रफ्तार वाहन का कहर! BJP विधायक के चचेरे भाई समेत 3 की मौत

Share this

ACCIDENT NEWS: Speeding vehicle wreaks! 3 including BJP MLA’s cousin killed

ACCIDENT NEWS: मुंगेली: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बीजेपी विधायक और छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले के चचेरे भाई समेत तीन लोगों की मौत हो गई।  पुलिस के मुताबिक, हादसा सुबह-सुबह जरहागांव थाना क्षेत्र के दशरंगपुर गांव में हुआ। घटना के बाद मृतकों के परिवारों में शोक का माहौल है।

जरहागांव थाने के प्रभारी दिव्यकांत पांडेय ने बताया कि मृतकों की पहचान 60 साल के अधीन दास मोहले, 55 साल के बल्लू बघेल और गंगाराम टंडन के रूप में हुई है। तीनों गुरुवार सुबह टहलने निकले थे। इसी दौरान बिलासपुर से मुंगेली की ओर जा रहे तेज रफ्तार मिनी मालवाहक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि तीनों को संभलने का मौका नहीं मिला। हादसे के बाद तीनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद मिनी मालवाहक वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल, उसकी पहचान नहीं हो सकी है। अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस CCTV से आरोपी की तलाश में जुटी है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *