BREAKING देश दुनिया वॉच

POLITICAL NEWS: वोट चोरी से लेकर SIR तक… कांग्रेस पर रक्षा मंत्री Rajnath Singh का वार!

Share this

POLITICAL NEWS: From vote theft to SIR… Defense Minister Rajnath Singh’s attack on Congress!

नई दिल्ली/लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस समय लखनऊ में तीन दिवसीय दौरे पर हैं। शुक्रवार को लखनऊ दौरे का उनका दूसरा दिन है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया, जिसमें कांग्रेस पर जमकर निशाना साथा।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पास वोट चोरी का कोई सबूत नहीं है। वोट चोरी पर कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद हैं। कहा कि कांग्रेस बांग्लादेश की तर्ज पर शासन बदलना चाहती है, ये सिर्फ अराजकता फैलाना चाहते हैं।

 

रक्षा मंत्री राजनाथसिंह ने कहा, “दिल्ली में पिछले दिनों जो घटनाक्रम हुए, वो कई गंभीर सवाल खड़े करते हैं। ऐसा लगता है कि कांग्रेस और उनके राजनीतिक सहयोगी प्रत्यक्ष रूप से और अपने समर्थक संगठनों के माध्यम से युवाओं की उर्जा को रचनात्मक कार्यों और राष्ट्रनिर्माण की दिशा में लाने की जगह राजनीतिक टकराव और अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। देश के नौजवानों को अराजकता की राजनीति का मोहरा बनाने की कोशिश की जा रही है।

”बांग्लादेश की तर्ज पर शासन बदलना चाहते हैं और एक प्रेस वार्ता में खुलकर कहते हैं कि उसने शासन बदलने की प्ररेणा बांग्लादेश से ली है। तो दूसरा डंके की चोट पर सरकार गिराने की बात करता है। यह साफ करता है कि इनका इकलौता एजेंडा लोकतांत्रिक संस्थाओं को ध्वस्त करना और देश में आग लगाना है। शासन बदलने जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है, इससे पता चलता है कि उनकी लड़ाई चुनाव सुधार, SIR, ज्ञानेश कुमार, देश के नौजवानों के उज्जवल भविष्य के लिए नहीं है। उनकी लड़ाई देश में अराजकता पैदा करके सत्ता हासिल करने की उनकी साजिश है।”

रक्षा मंत्री का आज का कार्यक्रम

आज राजनाथ सिंह कालिदास मार्ग स्थित अपने आवास पर अलग-अलग सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर शोक संतृप्त परिवारों से मिलेंगे और दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *