देश दुनिया वॉच

तोषपाल उपाध्याय ने विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति को छात्रवृत्ति के लिए दिए 1 करोड़ रुपये

Share this

रायपुर. 30 जून .विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति को मेधावी एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए बैंक सेवा से सेवानिवृत तोषपाल उपाध्याय एवं उनकी पुत्री कुमारी निवेदिता उपाध्याय द्वारा ₹ एक करोड़ का दान दिया गया । छत्तीसगढ़ी समाज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक और प्रेरणादायी क्षण के साक्षी बने। विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी को एक करोड़ का चेक प्रदान करते हुए तोषपाल उपाध्याय ने कहा कि अपने समाज से सदा जुड़ा रहा। परंतु नौकरी के कारण कभी सक्रिय भागीदारी का अवसर नहीं मिला। परंतु सेवा निवृत होने के बाद और अपने सभी दायित्व से मुक्त होने के बाद समाज को कुछ देने का मन किया, तो अपनी पत्नी श्रीमती सुधा उपाध्याय की स्मृति में ब्राह्मण समाज के मेधावी और जरूरतमंद विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए एक छोटी सी राशि देने की इच्छा जागृत हुई और उस इच्छा को आज पूर्ण करके एक असीम संतोष की प्राप्ति हो रही है। इस अवसर पर पूर्व उच्च न्यायालय न्यायाधीश टी.पी. शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज के लिए आज गौरव का क्षण है ।

आज तक समाज के किसी सदस्य ने इतनी बड़ी राशि दान नहीं दी है ।तोषपाल उपाध्याय के प्रति समाज सदैव आभारी रहेगा। जिलाधीश अनुराग पांडेय ने कहा कि समाज के सदस्य इसी प्रकार नई पीढ़ी को तैयार करने के लिए योगदान देते रहेंगे । तो निश्चित ही ब्राह्मण समाज का भविष्य उज्जवल है। तोषपाल उपाध्याय जी ने जो उदाहरण पेश किया है निश्चित ही मिल का पत्थर साबित होगा। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी शिवकुमार तिवारी ने तोषपाल उपाध्याय को हृदय से आभार प्रकट करते हुए कहा कि बैंक की सेवा से सेवानिवृत होने के बाद इतनी बड़ी राशि दान करना एक बड़े हृदय वाले व्यक्ति का ही काम हो सकता है ।छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के कार्यों का विवरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति के माध्यम से छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के द्वारा की जा रहे कार्यों पर विश्वास और श्रद्धा का ही परिणाम है कि हमारे समाज के एक सदस्य द्वारा एक करोड़ की राशि सामाजिक कार्यों के लिए प्रदान की गई है ।समाज का प्रत्येक सदस्य तोषपाल उपाध्याय के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें विश्वास दिलाता है कि उनके द्वारा प्रदान की गई दान की राशि का एक-एक रुपए उन्होंने जिस उद्देश्य के लिए दिया है, उस उद्देश्य प्राप्ति के लिए खर्च होगा। इस अवसर पर पूर्व वनरक्षक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी, कुसुम शर्मा, प्रीति शुक्ला, विभा तिवारी, रत्ना मिश्रा, सुषमा तिवारी ममता शर्मा डॉ.ध्रुव पांडेय, संजय दीवान ,भूपेंद्र शर्मा सहित समाज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *