BREAKING CG NEWS

अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति ने किया मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

Share this

रायपुर। अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति द्वारा वृन्दावन हॉल, सिविल लाइन्स, रायपुर में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान हेतु भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व महापौर प्रमोद दुबे थे। विशिष्ट अतिथियों में योग आयोग के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, अखिल भारतीय कन्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष अरुण शुक्ला, सरयूपारीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सुरेश शुक्ला तथा कन्यकुब्ज ब्राह्मण समाज रायपुर के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के प्रदेश अध्यक्ष योगेश तिवारी ने की।

 

प्रदेश अध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सनातन परंपरा के अनुसार भगवान परशुराम के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। अतिथियों के उद्बोधन के पश्चात समाज के उन प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया जिन्होंने कक्षा 10वीं एवं 12वीं (सभी बोर्ड) की परीक्षाओं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

 

इस अवसर पर कुल 50 मेधावी विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थितजनों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर डॉ. एस. के. शर्मा, श्रीमती निवेदिता मिश्रा, श्रीमती सविता वीरेंद्र शर्मा, श्रीमती सुनीता तिवारी, श्रीमती साधना शुक्ला, श्रीमती लता पाण्डेय अमित मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, प्रतीक तिवारी, अवधेश धर दीवान, लक्की दुबे, अनिल दुबे विमल ओझा, शशांक खरे, श्रीमती मनोरमा त्रिपाठी,डॉ मल्लिका मिश्रा भारती अवतार शर्मा श्रीमती सुषमा दुबे ,डॉ अनुश्री पाठक, श्रीमती ममता मिश्रा, दीपक तिवारी भारती नन्दे सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का सफल संचालन शशांक खरे ने किया तथा डॉ मल्लिका मिश्रा ने आभार प्रदर्शन व्यक्त किया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *