देश दुनिया वॉच

Petrol Diesel Price Hike: महंगाई पर सियासत तेज! पेट्रोल-डीजल महंगा होते ही कांग्रेस ने PM मोदी को घेरा

Share this

Petrol Diesel Price Hike: नई दिल्ली। देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाने पर कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। दरअसल, केंद्र सरकार की ओर से पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 3.25 रुपये बढ़ाए जाने पर कांग्रेस ने इसे जनता पर कोड़े बरसाने के रूप में कहा।

कांग्रेस ने X पर पोस्ट करके लिखा, “महंगाई-मैन मोदी ने आज एक बार फिर जनता पर कोड़े बरसाए हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतें 3-3 रुपये बढ़ा दी गई हैं। इसके साथ ही, CNG की कीमतें भी 2 रुपये बढ़ा दी गई हैं। चुनाव खत्म – मोदी की वसूली शुरू।”

इसके साथ ही ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी को चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनावों के पूरा होने से जोड़ते हुए कहा कि चुनावों के बाद PM मोदी की वसूली शुरू हो गई है।

देश में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें लागू

मालूम हो कि, केंद्र सरकार ने शुक्रवार को पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 3.25 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दीं। CNG की कीमतें भी 2 रुपये बढ़ाई गईं। नई दिल्ली में, पेट्रोल की कीमतें 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गईं, जबकि डीजल की कीमतें 87.67 रुपये से बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गईं।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *