BREAKING CG NEWS

CG BREAKING: मैनपावर घोटाले में अनवर ढेबर को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

Share this

CG BREAKING: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मैनपावर सप्लाई और ओवरटाइम घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर जेल में ही रहेंगे। दरअसल हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि आर्थिक अपराध सामान्य नहीं होते, बल्कि ये देश की अर्थव्यवस्था और जनता के भरोसे को नुकसान पहुंचाते हैं।

पूरा मामला

मामला CSMCL में कर्मचारियों के ओवरटाइम भुगतान में कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा है। जांच में सामने आया कि मैनपावर सप्लाई करने वाली एजेंसियों से कमीशन लिए बिना बिल पास नहीं किए जाते थे। बाद में कमीशन की रकम बढ़ाकर बिल का एक-तिहाई तक कर दी गई थी।

 

ED ने 29 नवंबर 2023 को ट्रैप कार्रवाई में 28.80 लाख रुपए नकद जब्त किए थे। इसी मामले में मिले सबूतों के आधार पर 23 फरवरी 2026 को अनवर ढेबर को गिरफ्तार किया गया था।

 

हाईकोर्ट ने कहा कि शुरुआती जांच में ढेबर के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले हैं और उन्हें इस पूरे घोटाले का मुख्य साजिशकर्ता माना गया है। वहीं, ढेबर ने कोर्ट में खुद को राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार बताया था, लेकिन अदालत ने उनकी दलीलों को खारिज कर दिया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *