West Bengal CM Oath Ceremony: शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर लिया है. इसी के साथ वो बंगाल में बीजेपी के पहले सीएम बन गए हैं. उन्हें बंगाल के राज्यपाल ने शपथ दिलाई. शुभेंदु अधिकारी ने शपथ ग्रहण करते ही पीएम मोदी के पांव छूकर उनका आशीर्वाद लिया. इसके बाद पीएम मोदी ने उन्हें गले लगा लिया. शुभेंदु ने मंच पर मौजूद सभी नेताओं से एक-एक करके हाथ मिलाया और सभी ने उन्हें बधाई दी. जब शुभेंदु योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे तो उन्होंने गमछा पहनाकर उनका अभिवादन किया.

