BREAKING CG NEWS

सुवेंदु की शपथ से पहले PM मोदी ने छुए 98 वर्षीय कार्यकर्ता के पैर

Share this

बंगाल: सुवेंदु अधिकारी थोड़ी देर में पश्चिम बंगाल के सीएम पद की शपथ लेने वाले हैं। PM मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, NDA और BJP शासित राज्यों के 20 मुख्यमंत्री मौजूद हैं। कार्यक्रम में सबसे पहले मोदी ने मंच पर रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर श्रद्धाजंलि दी।

इसके बाद पीएम ने मंच पर भाजपा के 98 साल के कार्यकर्ता माखनलाल सरकार का सम्मान किया। मंच पर आते ही प्रधानमंत्री सीधे सरकार के पास गए, उन्हें शॉल ओढ़ाया और फिर उनके पैर छुए। इसके बाद सरकार ने देर तक प्रधानमंत्री को गले लगाए रखा।

मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि सुवेंदु के अलावा 4 और विधायक भी शपथ ले सकते हैं। हालांकि अभी इनके नाम सामने नहीं आए हैं।

 

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *