प्रांतीय वॉच

पेंशन के लिए दर दर भटक रहा है सोहन उसेंडी

Share this
  •  कई बार पंचायत में आवेदन किया अब तक नहीं हो रही  सुनवाई
नरसिंग मण्डावी नारायणपुर : मुख्यालय से लगे 5 किमी  बिंजली  निवासी  सोहन उसेंडी बचपन से विकलांग फिर भी  आज तक पेंशन नहीं मिल रही है , पेंशन  के लिए  दर दर भटकने के  बावजूद  उनकी कहीं भी सुनवाई नहीं। इससे वह विभाग और जनप्रतिनिधियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।  पेंशन के लिए कई बार आवेदन दे चुका है सोहन उसेंडी की उम्र 30 साल से अधिक  हो चुका  है,  बचपन से शरीर कमजोर है वह घर  का छोटी से भी  कार्य भी नहीं कर पा रहा है   और घर का स्थिति भी बहुत खराब है मम्मी सूबाय बताती है घर का गुजरा 350 रू में ही होती है वह भी बैंक में  पेंशन की राशि   जमा होती है खाता बंद  गया है  पिछले 3 महीने से अपनी पेंशन की राशि बैंक से  नहीं निकाल पा रही है  बैंक के चक्कर काटते काटते थक चुकी है बंद खाता चालू नहीं हो रहा है  बैंक में काम नहीं होने के  कारण बहुत परेशानी हो रही है ।सोहन उसेंडी को  पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है । उन्होंने बताया कि वह पिछले 10से 15 साल हो चुका है  नारायणपुर  तहसील से लेकर जिला मुख्यालय कई दफ्तरों के चक्कर लगा चुका हैं, लेकिन उनकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो पाई है।  और  पेंशन  प्राप्त करने के लिए  उन्होंने कई बार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से मदद की गुहार लगाई। किसी ने भी उनकी मदद नहीं की।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *