CG WEATHER: Weather U-turn in Chhattisgarh! Heavy rainfall expected in these areas due to the impact of Cyclone Akvan
रायपुर. नवंबर में पोस्ट मानसून सीजन के तीसरे तूफान अकवान के असर से प्रदेश का मौसम फिर बदलने की संभावना जताई गई है. बंगाल की खाड़ी में बना डीप डीप्रेशन आज शाम को चक्रवात तूफान का रूप ले सकता है. मौसम विभाग ने इसके 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश और यानम के तटों को पार कर सकता है. छत्तीसगढ़ में 20 और 21 नवंबर को दक्षिणी इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. वहीं रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में हल्की बारिश के आसार हैं.
CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में ठंड का यू-टर्न! न्यूनतम तापमान में थमेगी गिरावट
बंगाल की खाड़ी में उठ रहा तूफान
25 दिनों के भीतर यह तीसरा तूफान बंगाल की खाड़ी से उठ रहा है. समुद्र का पानी ठंडा नहीं हो पाने और हवाओं की अनुकूल स्थिति के कारण चक्रवात बनने की गतिविधियां जारी है. मौसम विभाग ने बताया कि 16 नवंबर को बंगाल की खाड़ी में बना डीप डीप्रेशन एक ‘चक्रवाती तूफान’ (साइक्लोनिक स्टॉर्म) में बदल सकता है. 17 नवंबर 2026 की शाम तक यह ‘गंभीर चक्रवाती तूफान’ (सीवियर साइक्लोनिक स्टॉर्म) का रूप ले सकता है. उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने के साथ 19 नवंबर को ‘बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान’ के रूप में आंध्र प्रदेश तट के पास पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंच सकता है. इसके प्रभाव से कई राज्यों में मौसम बदल सकता है.

