प्रांतीय वॉच

दुर्घटना को आमंत्रित कर रहे जोंक नदी पुल पर बने बड़े बड़े गड्ढे

Share this
पुरुषोत्तम केवार्तिया कसडोल।  गिधौरी मुख्य मार्ग जो वर्तमान में व्यस्त तम मार्गों में से एक है। इसी मार्ग से लोग आए दिन जिला मुख्यालय बलौदाबाजार एवं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आना जाना करते हैं। इस मार्ग पर यातायात का बहुत दबाव है। ऐसे में कटगी- अमोदी के बीच बहने वाली जोंक नदी पर महीनों से बने बड़े बड़े गड्ढे आए दिन दुर्घटना को आमंत्रित कर रहे हैं। किन्तु इन गड्ढों का अब तक मरम्मत न होना लोगों की समझ से परे है। जबकि बड़े बड़े अधिकारी व मंत्रियों का आना जाना भी लगातार होता रहता है। जबकि इसी मार्ग से होकर गिरौदपूरी धाम के लिए भी आए दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते जाते हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *