एसवीसीएल कंपनी द्वारा गाँव के गरीब ग्राहको को कोरोना सुरक्षा के बारे जागरूक करने के साथ मास्क हैंड, सैनिटाइजर और साबुन किया वितरित
जनीसर अख्तर अम्बिकापुर । MFI सेक्टर की एक प्रमुख कंपनी SVCL गुरुग्राम हरियाणा की कम्पनी जो एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी है शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के जरूरत मन्द एवं बेरोजगार महिलाओं को छोटा-छोटा व्यवसाय करने हेतू ऋण उपलब्ध कराने के साथ कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए ग्रामीण इलाकों में हैंड सैनिटाइज़र और मास्क सहित साबुन वितरित किया गया । कंपनी द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में आज लखनपुर क्षेत्र के पतरीटोला और रविंद्र्नगर के गरीब ग्रामीणो में सैनिटाइजर मास्क और साबुन का वितरण किया गया। जिसमें कंपनी के बिजनेस हेड आनंद त्रिपाठी,स्टेट हेड विनोद सिंह, स्टेट HR सतीश तिवारी, और शाखा प्रबन्धक भोजराम पटेल,संजय मुख्य रूप से उपस्थित होकर कोरोना संक्रमण से बचाव की जानकारी दिए और ग्रामीणों को संक्रमण से सुरक्षा के लिए सामान वितरण किए। बिजनेस हेड आनंद त्रिपाठी ने कहा कि एसवीसीएल जो गत एक दशक से महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलम्बी बनाने के लिए प्रयासरत है, जिसका मुख्य कार्य समाज के वित्तीय और सामाजिक रूप से वंचित वर्गो को वित्तीय सेवायें प्रदान करना है, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं उनको उचित रोजगार स्थापित करने और उसको सुचारू रूप से संचालन करना है आज वह अपने ग्राहकों कि रोजगार सुरक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य रक्षा के लिए भी उनके साथ कदम से कदम मिलाकर काम करने के लिए आगे आई है ।

