देश दुनिया वॉच

CG POLITICAL: नकटी गांव कार्रवाई पर गरमाई राजनीति, BJP-Congress आमने-सामने

Share this

CG POLITICAL : रायपुर। नकटी गांव में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों को पहले यह पता नहीं था कि सांसद बृजमोहन अग्रवाल और मुख्यमंत्री के बीच अनबन है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर लोग ओपी चौधरी के घर गए होते तो उनके मकान नहीं टूटते, लेकिन लोग बृजमोहन अग्रवाल के घर गए, इसलिए अगले ही दिन उनके मकानों पर बुलडोजर चला दिया गया।

मंगलवार को मीडिया से चर्चा के दौरान भूपेश बघेल के इस बयान पर पलटवार करते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि भूपेश बघेल अपनी पार्टी पर ध्यान दें और भाजपा के नेताओं को आपस में लड़ाने की कोशिश न करें।

इसके अलावा उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की। उन्होंने उत्कृष्ट खिलाड़ियों के अलंकरण, धर्मांतरण, कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर और ग्रामीण विकास से जुड़ी नई व्यवस्था पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *