रायपुर। प्लास्टिक की थैलियों से पर्यावरण को होने वाले नुकसान को रोकने के लिए महाराष्ट्र मंडल हमेशा से लोगों को जागरूक करता रहा। मंडल के वल्लभ नगर महिला केंद्र की सभासदों ने अब प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग नहीं करने का प्रण लिया है। उन्होंने यह संकल्प विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर संत ज्ञानेश्वर स्कूल प्रांगण में आयोजित केंद्र की मासिक बैठक में लिया।
महाराष्ट्र मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर केंद्र ने संत ज्ञानेश्वर विद्यालय प्रांगण में बैठक आहूत की। बैठक हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ के साथ शुरू हुई। वहीं ‘नो प्लास्टिक अभियान’ की ब्रांड एंबेसडर व केंद्र की सदस्य शुभांगी आप्टे ने सभी सभासदों को कपड़े की थैलियां वितरित की। सभी ने इस अवसर पर यह प्रण लिया कि आज से वे प्लास्टिक- पॉलिथीन के कैरी बेग व थैलियों का उपयोग बिल्कुल नहीं करेंगे।
*वृक्ष पहचानने की स्पर्धा में मंजूषा सबसे आगे*
बैठक में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्ष के पत्तों पर आधारित रोचक गेम खेलाया गया। इसमें महिला प्रतिभागियों को वृक्षों को पहचानना था। इसमें प्रथम मंजूषा चिलमवार, द्वितीय मानसी विट्ठालकर, तीसरी अपर्णा आठले रहीं। बैठक में सह महिला प्रमुख अपर्णा देशमुख, अपर्णा पेंडसे, दीपाली इंगले, मानसी विठालकर, विजया चौधरी, स्मिता चांडोलकर, मंजूषा चिलमवार, सुहानी पवार, सीमा तिग्गा, माधुरी गाडगिल, अर्चना राखड़े, प्राजक्ता पुसदकर , अर्चना जतक, अपर्णा पेंडसे, दीपाली इंगले, प्रीति केसकर सहित अनेक महिला सभासद उपस्थित रहीं।

