BREAKING CG NEWS

CG NEWS: इलाज के दौरान महिला की गई जान, डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

Share this

CG NEWS: बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के रतनपुर में निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान मौत हो गई । परिजनों ने आरोप लगाते हुए  निजी नर्सिंग होम और डॉक्टर पर गंभीर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।

जानकारी के अनुसार, रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पोड़ी नवागांव निवासी 50 वर्षीय कुमारी बाई साहू को लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्या से परेशान थी। वह पति ईश्वर साहू के साथ उपचार के लिए पहले रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थी। परिजनों का आरोप है कि वहां जांच के दौरान डॉक्टर नेहल झा ने महिला को बच्चेदानी में समस्या बताते हुए ऑपरेशन कराने की सलाह दी। इसके साथ ही कथित तौर पर डॉक्टर ने अपने निजी अस्पताल मातृका नर्सिंग होम में ऑपरेशन कराने की बात कही।

Read more:- अस्पताल बना पार्टी हॉल! ड्यूटी टाइम में बर्थ डे मनाते दिखे डॉक्टर और स्टाफ

परिजनों के मुताबिक, महिला को बाद में निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां ऑपरेशन की तैयारी शुरू की गई। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा ऑपरेशन के लिए 15 हजार रुपये भी जमा कराए गए। इसके बाद महिला को ऑपरेशन थिएटर में ले जाकर एनस्थीसिया दिया गया। परिजनों का कहना है कि एनस्थीसिया दिए जाने के कुछ ही समय बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। महिला की हालत गंभीर होने पर अस्पताल प्रबंधन ने स्थिति संभालने के बजाय उसे जल्दबाजी में दूसरे अस्पताल रेफर करने की तैयारी शुरू कर दी।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि बिना उचित रेफरल दस्तावेज और चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी किए महिला को निजी कार से सिम्स भेजा गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के बेटे मुकेश साहू ने रतनपुर थाने में लिखित शिकायत देकर डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ऑपरेशन के दौरान बरती गई लापरवाही और एनस्थीसिया देने के बाद उचित निगरानी नहीं रखने के कारण उसकी मां की जान गई है। परिजनों ने अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त कर जांच कराने की मांग भी की है। इधर पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट, अस्पताल के रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *