BREAKING CG NEWS

अस्पताल बना पार्टी हॉल! ड्यूटी टाइम में बर्थ डे मनाते दिखे डॉक्टर और स्टाफ

Share this

कटघोरा। एक तरफ जहां मरीज इलाज के लिए अस्पतालों की लंबी कतारों में घंटों इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही और संवेदनहीनता का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ड्यूटी के दौरान डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ बर्थडे पार्टी मनाते और केक काटते नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि वीडियो ओपीडी समय का है, जब मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे हुए थे। आरोप है कि मरीजों की जांच और उपचार की जगह डॉक्टर और स्टाफ अपने चैंबर में जन्मदिन का जश्न मनाने में व्यस्त थे। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *