BREAKING देश दुनिया वॉच

Air India Flights Cut: महंगे फ्यूल ने लगाई उड़ान पर ब्रेक! Air India ने घटाईं 22% घरेलू फ्लाइट्स

Share this

Air India Flights Cut: नई दिल्ली। एअर इंडिया ने बढ़ती ईंधन कीमतों और परिचालन लागत के दबाव के चलते अपनी घरेलू उड़ानों में 20 से 22 फीसदी तक कटौती करने का फैसला किया है। सूत्रों के मुताबिक, एयरलाइन पहले ही अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में करीब 27 फीसदी की कमी कर चुकी है।

एअर इंडिया हर हफ्ते करीब 4400 उड़ानें संचालित करती है। इनमें लगभग 3600 घरेलू और 800 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शामिल हैं। एअर इंडिया ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि जून से अगस्त 2026 के बीच कुछ अंतरराष्ट्रीय सेवाओं में पहले से घोषित बदलावों के साथ-साथ अब कुछ घरेलू रूटों पर भी उड़ानों की संख्या अस्थायी रूप से कम की जा रही है।

ईंधन की ऊंची कीमतों का असर

एयरलाइन ने कहा कि यह फैसला लंबे समय से ऊंची ईंधन कीमतों के कारण बढ़ रही परिचालन लागत को देखते हुए लिया गया है। कंपनी के अनुसार, मौजूदा परिस्थितियों का असर पूरे संचालन पर पड़ रहा है। एअर इंडिया ने कहा कि वह यात्रियों की मांग और परिचालन स्थितियों पर लगातार नजर रखेगी और हालात सामान्य होने पर उड़ानों की संख्या फिर बढ़ाई जा सकती है। कंपनी ने यह भी कहा कि जिन यात्रियों की उड़ानें प्रभावित होंगी, उन्हें दूसरी उड़ानों में सीट देने, तारीख बदलने की सुविधा या पूरा रिफंड देने जैसे विकल्प उपलब्ध कराए जाएंगे।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *