BREAKING देश दुनिया वॉच

BREAKING: रेलवे ट्रैक के पास विस्फोट से दहला पाकिस्तान, कई लोगों की मौत …

Share this

BREAKING : नई दिल्ली। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को एक भीषण बम धमाके ने हड़कंप मचा दिया। क्वेटा में चमन फाटक रेलवे स्टेशन के पास सैन्य कर्मियों को ले जा रही ट्रेन को निशाना बनाकर किए गए इस शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह धमाका रेलवे ट्रैक के पास हुआ, जिससे ट्रेन को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसके प्रभाव से आसपास खड़ी कम से कम 10 गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।

घटना स्थल के नज़दीक स्थित इमारतों की खिड़कियां और कांच के पैनल भी पूरी तरह चकनाचूर हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतकों में सेना के जवान भी शामिल हैं।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *