BREAKING CG NEWS

लगातार लगे रहना ही एक अच्छे एंटरप्रेन्योर की पहचान है — प्रशांत धारीवाल

Share this

रायपुर। बिजनेसगढ़ द्वारा आयोजित फाउंडर्स मीटअप 22.0 में युवा उद्यमियों, स्टार्टअप फाउंडर्स और बिजनेस प्रोफेशनल्स का उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में Vamaa Dairy Pvt. Ltd. (Gaia Milk) के Founder & MD प्रशांत धारीवाल ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा,

 

> “बिजनेस में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन जो लगातार लगे रहते हैं, वही आगे चलकर अच्छे Entrepreneur बनते हैं। लगातार लगे रहना ही एक अच्छे Entrepreneur की पहचान है।”

 

उन्होंने बताया कि अपने सफर में वे भी कई बार असफल हुए, कई चुनौतियों का सामना किया, उनसे सीखा और लगातार आगे बढ़ते रहे। उसी सीख और निरंतर प्रयास की वजह से आज Gaia एक अच्छा और भरोसेमंद ब्रांड बन पाया है।

 

उन्होंने कहा कि बिजनेस में कठिन समय आना सामान्य बात है, लेकिन जो लोग मेहनत, धैर्य और सीखने की सोच के साथ आगे बढ़ते रहते हैं, वही सफल उद्यमी बनते हैं।

 

मीटअप के दौरान FMCG और डेयरी बिजनेस, ब्रांड बिल्डिंग, कस्टमर ट्रस्ट, डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और नए बिजनेस अवसरों पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रतिभागियों ने नेटवर्किंग के साथ-साथ बिजनेस ग्रोथ से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर खुलकर बातचीत की।

 

बिजनेसगढ़ लगातार ऐसे फाउंडर्स मीटअप, नेटवर्किंग सेशन और लर्निंग इवेंट्स आयोजित करता रहता है, जहां युवा उद्यमियों को सीखने, जुड़ने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

बिजनेसगढ़ टीम ने बताया कि BusinessGarh Incubation के माध्यम से स्टार्टअप्स और नए उद्यमियों को अपने ideas को validate करने, market-ready बनाने और investors के लिए तैयार करने में मदद की जाती है। इसके साथ ही mentorship, networking, strategy और growth support भी प्रदान किया जाता है, ताकि युवा अपने बिजनेस को सफलतापूर्वक आगे बढ़ा सकें।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *