BREAKING CG NEWS

बृजमोहन अग्रवाल की नितिन गडकरी से मुलाकात, रायपुर की 2 बड़ी सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी

Share this

Brijmohan Agrawal meets Nitin Gadkari; two major road projects in Raipur get approval.

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सड़क कनेक्टिविटी और अधोसंरचना को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर रायपुर समेत प्रदेश की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। मुलाकात के दौरान राजधानी रायपुर और छत्तीसगढ़ से जुड़ी दो अहम सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है।

 

तेलीबांधा-जोरा एलिवेटेड रोड का होगा विस्तार

 

बैठक में राजधानी की प्रस्तावित तेलीबांधा-जोरा एलिवेटेड रोड को वीआईपी चौक से एयरपोर्ट रोड की ओर करीब 500 मीटर अतिरिक्त विस्तार देने की स्वीकृति मिली है।

 

इस विस्तार से एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही वीआईपी चौक और NH-53 पर यातायात का दबाव कम करने में भी मदद मिलेगी।

 

रायपुर से सारंगढ़ तक बनेगा 4-लेन मार्ग

 

दूसरी बड़ी परियोजना के तहत NH-130B रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग को सारंगढ़ तक 4-लेन के रूप में विस्तारित किया जाएगा।

 

इससे रायपुर से बलौदाबाजार, कसडोल होते हुए सारंगढ़ तक बेहतर सड़क कनेक्टिविटी विकसित होगी। इस मार्ग के 4-लेन होने से क्षेत्र में व्यापार, उद्योग और आवागमन को नई गति मिलने की उम्मीद है।

 

बलौदाबाजार-भाटापारा के लिए नई सड़क की मांग

 

बृजमोहन अग्रवाल ने बलौदाबाजार-भाटापारा क्षेत्र की औद्योगिक जरूरतों को देखते हुए रायपुर-बिलासपुर NH-130 और रायपुर-बलौदाबाजार NH-130B को जोड़ने वाली नई सड़क के निर्माण की मांग भी रखी।

 

क्षेत्र में कई बड़े सीमेंट संयंत्र और भारी उद्योग होने के कारण इस सड़क को औद्योगिक कनेक्टिविटी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गडकरी ने प्रस्ताव का परीक्षण कर आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

 

रायपुर-दुर्ग-भिलाई की परियोजनाओं पर भी चर्चा

 

मुलाकात के दौरान रायपुर-दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में ग्रेड सेपरेटर और फ्लाईओवर, औद्योगिक क्षेत्रों के लिए डेडिकेटेड एक्सेस रोड तथा नागपुर-गोंदिया से रायपुर-बिलासपुर तक 6-लेन कनेक्टिविटी जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

बृजमोहन अग्रवाल ने इन परियोजनाओं के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताते हुए कहा कि सड़क नेटवर्क के विस्तार से छत्तीसगढ़ में आवागमन के साथ-साथ व्यापार और उद्योग को भी मजबूती मिलेगी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *