देश दुनिया वॉच

COAL LEVY SCAM: IAS मौर्य को HC से फिलहाल राहत नहीं! अग्रिम जमानत पर सरकार से तलब किया जवाब

Share this

COAL LEVY SCAM: IAS Maurya currently not getting relief from the High Court! Demand from government on anticipatory bail

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला लेवी घोटाले में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जयप्रकाश मौर्य की मुश्किलें बढ़ गई हैं। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) के पूरक चालान में आरोपी बनाए गए आईएएस अधिकारी जयप्रकाश मौर्य की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य शासन से जवाब मांगा है। खनिज विभाग के पूर्व संचालक रहे मौर्य पर जांच एजेंसियों ने कथित अवैध वसूली में भूमिका निभाने और करीब एक करोड़ रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *