BREAKING CG NEWS

Kiran Singh Dev Health Update: मेदांता अस्पताल पहुंचे CM विष्णुदेव साय, घायल किरण सिंह देव का जाना हालचाल

Share this

Kiran Singh Dev Health Update: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को दिल्ली के गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव यूपी में हुए सड़क हादसे में घायल हुए थे, जिसके बाद झांसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बेहतर उपचार के लिए आज ही उन्हें झांसी से दिल्ली रेफर किया गया।

Read more:- CG NEWS: BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का हेल्थ अपडेट आया सामने

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से किरण सिंह देव के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान उन्होंने परिजनों और अस्पताल प्रबंधन से भी चर्चा कर इलाज की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *