BREAKING CG NEWS

रायपुर रेल मंडल में संरक्षा सेमिनार आयोजित, ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन के लिए कर्मचारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

Share this

रायपुर- 30 जुलाई 2026:  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग द्वारा ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन हेतु दिनांक 30 जुलाई 2026 को परिचालन, विद्युत परिचालन, इंजीनियरिंग तथा यांत्रिक विभाग के कर्मचारियों के साथ कर्मचारी ट्रेनिंग स्कूल /परिचालन/बी. एम. वाई. में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई-

 

शंटिंग के दौरान बरती जानेवाली सावधानियां एवं ऑल राइट सिग्नल का आदान प्रदान, स्पैड से बचाव एवं ऑटोमैटिक सिग्नल फेलुअर में दी जाने वाली विभिन्न प्राधिकार एवं चालक द्वारा ली जाने वाली सावधानियाँ, इंजीनियरिंग विभाग के द्वारा बरती जानेवाली वर्षाकालीन सावधानियां, ट्रेन में हॉट एक्सल एवं ब्रेक बाइंडिंग से बचाव, हाल ही में हुई दुर्घटनाओं का विश्लेषण, प्राथमिक उपचार पेटी के उपयोग का प्रदर्शन तथा अग्निशामक यंत्र का उपयोग एवं प्रदर्शन ।

इस संरक्षा सेमिनार में श्री सुरेश चन्द्र, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी/रायपुर, श्री सनत कुमार साव, सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी/रायपुर के साथ-साथ संरक्षा सलाहकारो ने संरक्षा सेमिनार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संरक्षा संगठन/रायपुर मंडल के द्वारा प्रत्येक माह में 02 संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन रायपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों में किया जाता है, जिससे कर्मचारियों में कार्य करने के दौरान संरक्षा के प्रति जागरुकता लाई जा सके। उक्त संरक्षा संगोष्ठी में संरक्षा सलाहकार, सुपरवाइजर, एवं फील्ड कर्मचारियों को मिलाकर कुल 66 लोगों ने भाग लिया।

_———–

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *