BREAKING CG NEWS

CG NEWS: कलेक्ट्रेट में शराब पीते पकड़े गए कर्मचारी, मुख्य लिपिक समेत 2 सस्पेंड

Share this

CG NEWS: खैरागढ़। कलेक्टर कार्यालय परिसर स्थित जिला आबकारी कार्यालय के कर्मचारियों के कथित शराब सेवन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य लिपिक सहित दो को निलंबित कर दिया है। मामले ने सरकारी कार्यालयों में अनुशासन और कार्यसंस्कृति को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया वीडियो में जिला आबकारी कार्यालय के सहायक ग्रेड-3 सुजीत पुरी गोस्वामी एवं मुख्य लिपिक वीरेंद्र सिंह यादव कथित रूप सेवन करते दिखाई दिए। वीडियो के वायरल होने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया था और मामले की जांच की मांग उठने लगी थी।

प्रारंभिक जांच में एवं विभिन्न समाचार माध्यमों में प्रसारित से कार्यालयीन समय के दौरान शराब का मामला गंभीर प्रतीत होने पर जिला प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया। जारी आदेश के अनुसार कार्यालयीन समय में मुख्य लिपिक वीरेंद्र सिंह यादव द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में मद्यपान किए जाने की जानकारी प्रथम दृष्टया सामने आने पर इसे शासकीय सेवक के लिए अपेक्षित आचरण के विपरीत, गंभीर अनुशासनहीनता तथा विभागीय मर्यादा के विरुद्ध माना गया है।

अपर कलेक्टर सुरेंद्र कुमार ठाकुर द्वारा जारी आदेश में छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9(1) के तहत मुख्य लिपिक वीरेंद्र सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय जिला आबकारी कार्यालय, खैरागढ़-छुईखदान – गंडई निर्धारित किया गया है, तथा बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगाई गई है। इस दौरान दोषी कर्मचारी को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *