BREAKING CG NEWS

विश्‍वभारती ऑटोमोबाइल्स में नई बलेनो 2026 का भव्य शुभारंभ

Share this

Grand launch of the new Baleno 2026 at Vishwabharati Automobiles.

कांकेर, 16 सितंबर 2026।मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के प्रीमियम नेक्सा ब्रांड की लोकप्रिय हैचबैक ऑल-न्यू बलेनो 2026 का भव्य लॉन्च विश्‍वभारती ऑटोमोबाइल्स, नेक्सा, तेलकाबोड, कांकेर में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच किया गया।

नई बलेनो 2026 का शुभारंभ श्री यशवंत अग्रवाल, एम.डी., विश्‍वभारती ऑटोमोबाइल्स, श्री अनुप शर्मा, अध्यक्ष, चैंबर ऑफ कॉमर्स, श्री अरुण कौशिक, नगर पालिका अध्यक्ष, एवं श्री अनुराग शर्मा, टीएसएम, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।

 

इस अवसर पर विश्‍वभारती ऑटोमोबाइल्स के प्रबंधन एवं नेक्सा टीम द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान नई बलेनो का अनावरण किया गया, जिसके साथ उपस्थित अतिथियों एवं ग्राहकों ने नए मॉडल के डिजाइन और फीचर्स की जानकारी प्राप्त की।

 

नई बलेनो 2026 को आधुनिक ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्रीमियम डिजाइन, स्मार्ट टेक्नोलॉजी, बेहतर आराम एवं उन्नत सुरक्षा जैसे पहलुओं के साथ प्रस्तुत किया गया है। अपने आकर्षक एवं आधुनिक डिजाइन के साथ नई बलेनो ने लॉन्च कार्यक्रम में मौजूद लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

 

विश्‍वभारती ऑटोमोबाइल्स के एम.डी. श्री यशवंत अग्रवाल ने कहा कि नई बलेनो नेक्सा की प्रीमियम और आधुनिक सोच को आगे बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि नई बलेनो अपने आकर्षक डिजाइन, आधुनिक तकनीक, आरामदायक अनुभव और सुरक्षा के साथ ग्राहकों के लिए एक नया ड्राइविंग एक्सपीरियंस लेकर आई है।

 

श्री अनुप शर्मा, अध्यक्ष, चैंबर ऑफ कॉमर्स, एवं श्री अरुण कौशिक, नगर पालिका अध्यक्ष ने भी नई बलेनो के लॉन्च के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दीं और विश्‍वभारती ऑटोमोबाइल्स की टीम को बधाई दी।

 

श्री अनुराग शर्मा, टीएसएम, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने नई बलेनो की खूबियों एवं नेक्सा के प्रीमियम ग्राहक अनुभव के बारे में जानकारी साझा की।

 

लॉन्च कार्यक्रम में विश्‍वभारती ऑटोमोबाइल्स की टीम, नेक्सा स्टाफ, ग्राहक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नई बलेनो को लेकर ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

 

नई बलेनो 2026 — “Dare to Go Glam”

प्रीमियम अंदाज़, स्मार्ट तकनीक और आधुनिक अनुभव के साथ नई बलेनो अब कांकेर में विश्‍वभारती ऑटोमोबाइल्स नेक्सा पर उपलब्ध है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *