BREAKING CG NEWS

रायपुर में संपन्न हुई यादव समाज की बैठक, जन्माष्टमी कार्यक्रम के लिए बनी सामूहिक सर्वानुमति

Share this

रायपुर (छ.ग.वाॅच) । रायपुर में यादव समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। यह बैठक अनेक दृष्टियों से विशेष एवं ऐतिहासिक रही। लंबे समय पश्चात भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व को सामूहिक रूप से मनाने तथा सामाजिक एकता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से यादव समाज के विभिन्न वर्गों एवं संगठनों के प्रतिनिधि एक मंच पर उपस्थित हुए। यह दृश्य समाज की एकजुटता, समरसता एवं संगठनात्मक शक्ति का परिचायक रहा।

 

बैठक में यादव समाज की संस्कृति, परंपरा एवं विरासत को संरक्षित एवं संवर्धित करने के विषय पर विस्तृत चर्चा हुई। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व को यादव समाज के सभी वर्गों एवं संगठनों द्वारा एक मंच, एक बैनर एवं एक सूत्र में बंधकर भव्य रूप से मनाया जाएगा।

 

साथ ही समाज के व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए एक नई प्रदेश कार्य समिति के गठन पर भी सर्वानुमति बनी। यह समिति समाज के विभिन्न वर्गों एवं संगठनों के समन्वय का कार्य करेगी तथा समाजहित में नियमित एवं योजनाबद्ध गतिविधियों का संचालन करेगी। प्रदेश कार्य समिति में यादव समाज के सभी वर्गों एवं संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रमुख पदाधिकारी पदेन सदस्य होंगे। उनके मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशों के आधार पर समाजहित के महत्वपूर्ण निर्णय एवं कार्यक्रम निर्धारित किए जाएंगे।

 

बैठक में यह संकल्प भी व्यक्त किया गया कि आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर राजधानी रायपुर में लगभग 20,000 से 25,000 यादव भाई-बहनों की सहभागिता सुनिश्चित कर सामाजिक एकता एवं संगठन की शक्ति का भव्य प्रदर्शन किया जाएगा।

 

बैठक में प्रमुख रूप से श्री सोभा राम यादव (प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ देशहा यादव समाज), श्री गुलेंद्र यादव (प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ ठेठवार यादव समाज), श्री केनू राम यादव (प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ मगधा यादव समाज), श्री सुंदर लाल यादव (प्रदेश सचिव, छत्तीसगढ़ झरिया यादव समाज), श्री विनोद कुमार यादव (जिला अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज), श्री राम आसरे यादव (प्रदेश उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय वर्षीय यादव महासभा), श्री सूरज कुमार यादव (प्रदेश संगठन मंत्री, छत्तीसगढ़ यादव समाज), श्री जितेंद्र बहादुर यादव (प्रदेश अध्यक्ष, प्रगतिशील यादव महासभा), श्रीमती ममता यादव (प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ यादव समाज महिला विंग), सुश्री शोभा यादव (प्रगतिशील यादव महासभा), श्री राजेश यादव (उपाध्यक्ष, प्रगतिशील यादव महासभा), श्री संजय यादव (प्रदेश सचिव, अखिल भारतीय वर्षीय यादव महासभा), श्री राहुल यादव (जिला अध्यक्ष रायपुर, अखिल भारतीय वर्षीय यादव महासभा), श्री रवि यादव (प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ यादव एकता कल्याण संघ), श्री गोविंद यादव (क्षेत्र अध्यक्ष, उदंती), सुश्री माधुरी यादव (सदस्य, एकादश उत्थान यादव कल्याण संघ), श्रीमती वेद कुमारी यादव (सदस्य, छत्तीसगढ़ यादव शासकीय सेवक संघ), श्री अभिषेक यादव, श्री उमेश यादव, श्री जय यादव एवं श्री राजा यादव (सदस्य, एकादश उत्थान यादव कल्याण संघ) सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

इस संबंध में आगामी जुलाई माह के प्रथम रविवार को यादव समाज की एक विशाल बैठक पुनः आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेश कार्य समिति के गठन को अंतिम रूप देने तथा जन्माष्टमी महोत्सव की विस्तृत कार्ययोजना एवं रूपरेखा तैयार करने पर चर्चा की जाएगी।

 

यादव समाज के सभी वर्गों, संगठनों एवं समाजबंधुओं से इस ऐतिहासिक पहल में सक्रिय सहभागिता प्रदान कर सामाजिक एकता को और अधिक मजबूत बनाने का आग्रह किया गया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *