BREAKING CG NEWS

कैरियर काउंसलर  डॉ. वर्षा वरवंडकर ने विद्या‍र्थियों को सुझाए कई विकल्‍प

Share this

रायपुर। 12वीं बोर्ड की परीक्षा बायोलॉजी में देने के बाद आमतौर पर ज्यादातर बच्चे नीट की तैयारी में जुट जाते हैं। कई बच्चों को सफलता मिलती है, बहुत से बच्चे आर्थिक परेशानियों और नंबर कम आने की वजह से अन्य विकल्पों की तलाश करते हैं। ऐसे में 12वीं के बाद आप अपनी रुचि के अनुसार विषयों का चयन कर करते हैं। राजधानी के सुप्रसिद्ध कैरियर काउंसलर और महाराष्ट्र मंडल की आजीवन सभासद डॉ. वर्षा वरवंडकर ने बताया कि 12वीं बायो के बाद बहुत से कोर्स आप कर सकते हैं। इनमें हैं….

*कोर्सः बी-फार्मा, अवधिः 4 साल*

अगर आपको दवाइयों में रुचि है, तो यह कोर्स आपके लिए बेहतर विकल्‍प है। इसमें आप सीखते हैं कि दवाइयां कैसे बनती हैं और कैसे काम करती हैं। यह चार साल का कोर्स होता है। इसे करने के बाद आप खुद का मेडिकल स्टोर खोल सकते हैं। यह किसी बड़ी फार्मा कंपनी में अच्छी नौकरी कर सकते हैं।

*कोर्सः बीएससी नर्सिंग, अवधिः 4 साल*

बीएससी नर्सिंग एक बहुत की सम्मानजनक और नोबल प्रोफेशन है। इसमें आपको मरीजों की देखभाल और हेल्थ केयर मैनेजमेंट के बारे में सिखाया जाता है। इस कोर्स को करने के बाद आप सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में नर्सिंग के रूप में कार्य कर सकते हैं। नर्सिग स्टाफ की बड़ी जिम्मेदारी वाली ड्यूटी होती है।

*कोर्सः बीपीटी, अवधिः 4.5 साल बीपीटी यानी बैचलर ऑफ*

फिजियोथेरेपी, यह कोर्स 4.5 वर्षों का होता है। यह एक डिग्री कोर्स है। इसमें एक्सरसाइज और फिजिकल थैरेपी के जरिए मरीजों का इलाज करना सिखाया जाता है। यह कोर्स करने के बाद आप स्पोटर्स टीम के साथ जुड़ सकते हैं, या खुद का क्लीनिक भी चला सकते हैं। आजकल इनकी मांग काफी है।

*कोर्सः बीएससी बायो टेक्नोलॉजी, अवधिः 3 साल*

यह कोर्स उन लोगों के लिए है, जो बायोलाॅजी और टेक्नोलाॅजी के मेल से नई चीजें बनाना चाहते हैं। इसमें आप जेनेटिक्स, मालिक्यूलर बायोलॉजी और वैक्सीन के बारे में पढ़ते हैं। एग्रीकल्चर मेडिसिन, पर्यावरण एनवायरमेंट साइंस और बायो टेक्नालॉजी का काफी मांग है। रिसर्च में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए यह अच्छा विकल्प है।

*कोर्सः बीएससी एग्रीकल्चर, अवधिः 3 साल*

भारत एक कृषि प्रधान देश है, इसलिए एग्रीकल्चर सेक्टर में भी कैरियर के अच्छे स्कोप हैं। इस कोर्स में आप आधुनिक खेती, मिट्टी विज्ञान, और फसलों में सुधार के बारे में पढ़ते हैं। कोर्स पूरा करने के बाद आप कृषि अधिकारी भी बन सकते हैं। बड़ी निजी कंपनियों से भी जुड़ सकते हैं।

*कोर्सः बीएससी फोरेंसिक साइंस, अवधिः 3 साल*

अगर आपको क्राइम इन्विटिगेशन और मिस्ट्री सुलझाने में मजा आता है, तो आप फोरेंसिक साइंस कोर्स आपके लिए ही बना है। इस कोर्स को करने के बाद आप सरकारी फोरेंसिक विभाग में नौकरी के लिए प्रयास कर सकते हैं। सरकारी पुलिस, सीबीआई जैसे विभागों में इसकी जरूरत पड़ती है।

*कोर्सः बीएमएलटी, अवधिः 3 साल*

आजकल अस्पतालों में जाने पर डॉक्टरी परीक्षण का काम लैब की विभिन्नों जांचों से शुरू होता है। ऐसे में बीएमएलटी यानी बैचलर आफ मेडिकल लैबोरिटी टेक्नालॉजी कोर्स करने वाले छात्र लैब टेक्निशियन में अपना कैरियर बना सकते हैं। सरकारी अस्पतालों के साथ निजी लैबों में इसकी काफी मांग होती है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *