On PM Modi’s birthday, the BJP will observe ‘Seva Sankalp’ (Pledge of Service), while the Congress will expose ’12 years of broken promises’!
रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके शासक के रूप में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी जहां देश भर में ‘सेवा-संकल्प’ के रूप में जश्न मनाने की तैयारी में है, वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस इस दिन बड़ा राजनीतिक हमला बोलने जा रही है। 17 सितंबर 2026 को पीएम मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस पूरे प्रदेश में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी के इस जश्न का कड़ा जवाब देगी।
12 सालों की वादाखिलाफी का पर्दाफाश
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (CGPCC) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, बीजेपी के जन्मदिन के जश्न के समानांतर कांग्रेस केंद्र सरकार के 12 सालों (2014 से 2026) के कार्यकाल की पोल खोलेगी। पार्टी का कहना है कि सेवा-संकल्प का यह आयोजन जनता को गुमराह करने जैसा है, जबकि सच्चाई यह है कि 12 वर्षों में देश को सिर्फ बढ़ती महंगाई, बेकाबू बेरोजगारी, आर्थिक बदहाली और जनविरोधी नीतियां ही मिली हैं।
हर जिले में एक साथ मोर्चेबंदी
17 सितंबर को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में स्थानीय वरिष्ठ नेताओं, क्षेत्रीय विधायकों और जिला अध्यक्षों की मौजूदगी में विशाल पत्रकार वार्ता आयोजित की जाएगी। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) मलकीत सिंह गैदू ने सभी जिला व शहर इकाइयों को अनिवार्य रूप से इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को करने और इसकी विस्तृत रिपोर्ट तत्काल प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय (राजीव भवन) भेजने के कड़े निर्देश दिए हैं।

