BREAKING देश दुनिया वॉच

DONALD TRUMP ATTACK: ट्रंप को मार दो…’ दिमाग में आ रही थीं आवाजें, तीन बंदूकों के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

Share this

DONALD TRUMP ATTACK: Kill Trump…’ Voices were coming to mind, suspect arrested with three guns

वॉशिंगटन। अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने बताया कि उसे व्हाइट हाउस के पास एक गाड़ी में कई बंदूकों के साथ पकड़ा। संदिग्ध का दावा है कि उसे दिमाग में कुछ आवाजें सुनाई दे रही थीं, जो उसे राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की हत्या करने के लिए कह रही थीं।

होमलैंड सिक्योरिटी के एक बयान के अनुसार, गुरुवार रात को ये गिरफ्तारी तब हुई जब सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने खड़ी कार में बैठे एक ऐसे व्यक्ति से संपर्क किया, जिसकी हरकतें संदिग्ध लग रही थीं।

 

‘ट्रंप की हत्या करने के लिए दिमाग में आ रही थीं आवाजें’

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि संदिग्ध की पहचान रॉनी यॉर्ड्रिक्स गुआनिपा चिरिनोस के रूप में हुई है। उसने बताया कि उसे अपने दिमाग में कुछ आवाजें सुनाई दे रही थीं, जो उसे देश की राजधानी आकर रिपब्लिकन राष्ट्रपति की हत्या करने के लिए कह रही थीं।

ट्रंप को बड़ा झटका! अमेरिकी सीनेट में डेमोक्रेट्स का कब्जा, रिपब्लिकन पार्टी को कई राज्यों में करारी शिकस्त

अधिकारियों को पता चला कि संदिग्ध की गाड़ी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज थी और उसके पास तीन अलग-अलग बंदूकें और दर्जनों राउंड गोलियां थीं। यह उन गिरफ्तारियों की सीरीज में सबसे ताजा मामला है, जो सीक्रेट सर्विस और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने उन लोगों के खिलाफ की हैं। इन लोगों ने पिछले साल ट्रंप के दोबारा पद संभालने के बाद से उन्हें या उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी थी।

अमेरिका में अवैध रूप से रह रहा था वेनेजुएला व्यक्ति

बयान में क्रिनोस को वेनेजुएला का एक प्रवासी बताया गया है, जो मार्च 2024 में टेक्सस के रास्ते अमेरिका में दाखिल हुआ था और अब यहां अवैध रूप से रह रहा है। डीएचएस ने बताया कि उस पर आरोप तय किए गए हैं और वह फिलहाल यूएस मार्शल्स सर्विस की हिरासत में है।

हालांकि व्हाइट हाउस ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी मार्कवेन मुलिन ने अपने बयान में कहा, “हमारे बहादुर सीक्रेट सर्विस अधिकारियों की बदौलत व्हाइट हाउस के पास एक ऐसे अवैध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जिसकी गाड़ी में तीन हथियार थे। वह किसी को नुकसान पहुंचा पाता उससे पहले ही उसे पकड़ लिया गया।”

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *