BREAKING Entertainment

Pranit More Controversy: एक और मौका दीजिए… 370 बिरयानी विवाद पर प्रणित मोरे ने मांगी माफी

Share this

Pranit More Controversy: नई दिल्ली। स्टैंअप कॉमेडियन प्रणित मोरे ने सोशल मीडिया पर भारी प्रतिक्रिया मिलने के बाद हिमांशु जांगड़ा की विवादास्पद 370 रुपये की बिरयानी वाली टिप्पणी पर माफी मांगी है। मोरे ने अपने वीडियो बयान अपनी गलती स्वाकारी और दर्शकों से माफी मांगी।

प्रणित ने मांगा एक और मौका

अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए मोरे ने कहा, ‘हैलो, तो बात ये है कि मैं ये बात काफी टाइम से करनी थी, लेकिन मेरा इंस्टाग्राम सस्पेंड हो गया था। आप सबने मेरा क्राउडवर्क देखा होगा, जिसकी वजह से मुझे काफी हेट मिल रही है। और मुझे लगता है कि मैं शायद इस हेट का हकदार भी हूं’।

उन्होंने आगे कहा, ‘क्योंकि जब मैं हमारे लड़के के साथ क्राउड वर्क कर रहा था, उसने काफी अपमानजनक बातें बोलीं और सब लोग भी हम पर हंस रहे थे। मुझे लगता है कि यह मेरी सबसे बड़ी गलती थी। मैं उसे वहीं रोक सकता था, लेकिन मैंने उसे एक मंच दिया जिससे स्थिति बिगड़ गई। मैं उन सभी से माफी मांगना चाहता हूं जो इसके कारण आहत हुए। मैं अपने खिलाफ किसी भी कानूनी कार्यवाही में अधिकारियों के साथ सहयोग भी कर रहा हूं। मैं आप सभी से केवल एक और मौका देने का अनुरोध करता हूं। मैं साबित करूंगा कि मैं एक बेहतर इंसान बन सकता हूं’।

जानिए विवाद के बारे में

गुरुग्राम में प्रणित मोरे (Pranit More) के स्टैंड-अप शो की एक क्लिप सोशल मीडिया पर प्रसारित होने लगी, जिसमें दर्शक सदस्य हिमांशु जांगड़ा के साथ बातचीत शामिल थी, जो एक डेट का अनुभव बता रहा था। क्लिप में, जांगड़ा ने बताया कि डेट के दौरान चिकन बिरयानी की एक प्लेट पर 370 रुपये खर्च करने के बाद, उसे महिला से बदले में कुछ मिलने की उम्मीद थी। उसने कहा, ‘मैंने कहा कि 370 रुपये लगे हैं तो वसूल तो करूंगा ही’। यह क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई और इसकी वजह से प्रणित को आलोचना का सामना करना पड़ा।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *