BREAKING CG NEWS

CG FIRE NEWS: ऑयल फैक्ट्री में आग का तांडव, कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका

Share this

CG FIRE NEWS: रायपुर. राजधानी रायपुर में आग लगने के मामले लगातार सामने आ थे है। इसी बीच उरला क्षेत्र स्थित पोरवाल ऑयल फैक्ट्री में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई. फैक्ट्री में इस वक्त कई कर्मचारियों के फंसे होने की खबर है.

जानकारी के मुताबिक, पोरवाल ऑयल फैक्ट्री में टायर को जलाकर डामर तैयार किया जाता है. आज सुबह काम के दौरान अचानक आग लग गई. सूचना के बाद दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई है. फैक्ट्री परिसर में पुलिस की टीम भी मौजूद है, जो सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही है.

Read more:- CG FIRE NEWS: ऑटोमोबाइल में भीषण आग, 5 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर

फैक्ट्री में आग लगने का कारणों का पता नहीं चल सका है. प्रशासन की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. राहत की बात है कि अबतक किसी जनहानि की सूचना नहीं है. वहीं आग पर काबू पाने के बाद हादसों के कारणों की जांच और नुकसान का आंकलन किया जाएगा.

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *