BREAKING CG NEWS

आबकारी विभाग की कस्टडी से आरोपी फरार, आदिवासी समाज में भारी आक्रोश

Share this

कवर्धा: जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब अवैध शराब बिक्री के मामले में आबकारी विभाग द्वारा पकड़ा गया एक आरोपी कथित रूप से विभाग की कस्टडी से फरार हो गया। घटना को लेकर अब कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले तीन-चार दिनों से लापता है। आरोपी के परिजन गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की मांग की। परिजनों का आरोप है कि आरोपी आबकारी विभाग की निगरानी में था, लेकिन अचानक उसके फरार होने की जानकारी दी गई। इसके बाद से परिवार के लोग चिंतित और परेशान हैं।

मामले को लेकर आदिवासी समाज में भी भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि यदि जल्द ही लापता व्यक्ति का पता नहीं लगाया गया और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा।

आदिवासी समाज के नेता कामू बैग ने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रशासन जल्द कार्रवाई करे, अन्यथा समाज उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होगा। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर विभाग की कस्टडी में मौजूद व्यक्ति कैसे फरार हो गया और इसके लिए जिम्मेदार कौन है

अब पूरे जिले की नजर प्रशासन और आबकारी विभाग की कार्रवाई पर टिकी हुई है। आखिर आरोपी फरार हुआ, गायब हुआ या इसके पीछे कोई और कहानी छिपी है? यह जांच का विषय बन गया है।

फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

पत्रकार दीपक तिवारी

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *