BREAKING CG NEWS

पाइपलाइन फटी, सड़क बनी नदी… सूचना के बाद भी नहीं जागा निगम

Share this

रायपुर. आप सभी को पता है कि इस भीषण गर्मी में पानी की कीमत क्या है। लेकिन राजधानी रायपुर में इसे ऐसे ही बहाया जा रहा है । दरअसल,  भाठागांव ओवरब्रिज के पास मंगलवार रात पानी की मेन पाइप लाइन फट गई. पाइप फटने से सड़क पर हजारों लीटर पानी बह गया. मुख्य मार्ग और आसपास की कॉलोनी तक जलभराव की स्थिति बन गई.

जानकारी के अनुसार यह पाइपलाइन शहर की विभिन्न पानी टंकियों तक जलापूर्ति पहुंचाने वाली प्रमुख लाइन है. पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने जल्द मरम्मत की मांग की है.

पाइपलाइन फूटने के बाद सड़क पर पानी भर गया. तेज बहाव के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा. बताया जा रहा है कि वेदही अस्पताल की गली में जलभराव की स्थिति बन गई. स्थानीय लोगों का आरोप है कि जानकारी देने के बावजूद देर रात तक निगम की टीम मौके पर नहीं पहुंची.

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *